फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   His mother-in-law killed

बहू ने सास को मौत के घाट उतारा

Wed, 08 Jun 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, थल
ब्यूरो/अमर उजाला, थल Updated Wed, 08 Jun 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
His mother-in-law killed
हत्या - फोटो : अमर उजाला

थल के माला झूला गांव में एक बहू ने बूढ़ी सास की निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद से आरोपी बहू फरार है। हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।

विज्ञापन


राजस्व पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 6 जून को मालाझूला निवासी खिमुली देवी (72) पत्नी हयात सिंह चौहान बहू तनुजा देवी (25) के साथ घर से एक किमी दूर खेत में गुड़ाई के लिए गई थी। बहू शाम को घर लौट आई, लेकिन खिमुली देवी घर नहीं लौटी। तनुजा देवी के पति आनंद सिंह चौहान ने मां के घर न लौटने की बात पूछी तो तनुजा ने बताया सास पास के घर में गई है, अभी आ जाएगी। इसके कुछ देर बाद तनुजा भी घर से चली गई। परिजन और गांव के लोग खिमुली देवी की खोजबीन में जुट गए। 7 जून को तल्लाखेत नामक स्थान पर झाड़ी में खिमुली देवी की लाश बरामद हुई। उसके माथे पर धारदार हथियार के चोट के निशान थे।
विज्ञापन


आनंद सिंह ने पमतोड़ी के राजस्व उप निरीक्षक गोपाल दत्त जोशी के पास हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। हत्या का शक पत्नी पर जताया। राजस्व उप निरीक्षक ने बताया कि आनंद सिंह की तहरीर पर तनुजा देवी के खिलाफ आईपीसी की धारा 302/201 में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। साथ ही आरोपी तनुजा देवी की तलाश की जा रही है। आरोपी तनुजा देवी के नेपाल भागने का अंदेशा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खोजबीन के लिए राजस्व उपनिरीक्षक बृजेश गुरुरानी, विनोद कुमार, विजय कुमार शाह के नेतृत्व में दो टीमें लगाई गई हैं। पोस्टमार्टम के बाद मृतका का शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतका के तीन पुत्रों में आनंद सबसे छोटा है। आनंद का तनुजा के साथ डेढ़ साल पहले विवाह हुआ था। उनके कोई संतान नहीं है। राजस्व उप निरीक्षक ने बताया कि सास, बहू में अक्सर झगड़ा होने की बात सामने आ रही है। मृतका के पति का 10 साल पहले देहांत हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed