{"_id":"578910354f1c1b067b13de51","slug":"dharchula-young-man-found-dead-in-the-room","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारचूला में कमरे से युवक का शव बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धारचूला में कमरे से युवक का शव बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
Updated Fri, 15 Jul 2016 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्वाल गांव मोहल्ले में किराए के कमरे में रहने वाले एक युवक का संदिग्ध हालत में शव बरामद हुआ है। जिस कमरे से शव मिला, उसका दरवाजा भीतर और बाहर से बंद था। युवक का कमरा तीन दिन से इसी हालत में बंद पड़ा था। शुक्रवार शाम जब कमरे से दुर्गंध आने लगी, तब मकान मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे पुलिस प्रभारी बलवंत कंबोज और उनकी टीम ने कमरे का दरवाजा तोड़ कर देखा, तो वहां युवक का शव पड़ा था।
विज्ञापन
एसओ ने बताया कि स्यांकुरी गांव निवासी मान सिंह का 19 वर्षीय बेटा वीरेंद्र यहां ग्वाल गांव में किराए का कमरा लेकर रहता था। वह पिछले साल इंटर में फेल हो गया था। इसलिए वह इस बार प्राइवेट पढ़ाई कर रहा था। उसके कमरे का दरवाजा तीन दिन से नहीं खुला था। उन्होंने बताया कि वीरेंद्र का शव नीला पड़ चुका था और प्रथमदृष्ट्या ऐसा प्रतीत होता है कि उसने जहर खाकर आत्महत्या की होगी, लेकिन कमरे का दरवाजा अंदर और बाहर दोनों जगह से बंद होने के कारण इसमें संदेह की स्थिति भी पैदा हो रही है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है और तहकीकात शुरू कर दी है। साथ ही मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन