फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Car collapses, three die, two injured

कार खाई में गिरी, तीन की मौत, दो घायल

Tue, 16 May 2017 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/गंगोलीहाट
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/गंगोलीहाट Updated Tue, 16 May 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
Car collapses, three die, two injured
गंगोलीहाट में दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : amar ujala

कनालीछीना-पीपली मोटर मार्ग पर बिनकाना के पास मंगलवार की रात करीब आठ बजे अल्टो कार (यूके 05/ए 0092) के करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, पिथौरागढ़ से गंगोलीहाट आ रही अल्टो कार के जरमालगांव के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिरने एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। कार में दो ही लोग सवार थे।

विज्ञापन


डीएम सी रविशंकर के आदेश पर कनालीछीना की पुलिस टीम मौके पर रवाना हो गई है। जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक दुर्घटना में पीपली निवासी दौलत सिंह (31) पुत्र श्याम सिंह और लाल सिंह (55) पुत्र आन सिंह निवासी पंतसेरा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सिमखोली निवासी दिनेश सिंह और भौतड़ी निवासी हरि सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से निकाला गया। दोनों घायलों को कनालीछीना अस्पताल लाया गया है। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। कार कनालीछीना से पीपली गांव को जा रही थी। उधर, पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को कार (यूके 05 ए-7207) से मूल रूप से गंगोलीहाट के खेतीगाड़ा निवासी दीपक कुमार (32) पुत्र जगदीश राम और न्यू सेरा (पिथौरागढ़) निवासी गणेश राम (18) पुत्र शिव राम गंगोलीहाट आ रहे थे। दोपहर सवा तीन बजे कार जरमालगांव से एक किमी आगे पहुंची थी कि 300 मीटर खाई में गिर गई। स्थानीय लोगों ने खाई में उतरकर घायल दीपक कुमार को खाई से निकाला। दुर्घटना में गणेश राम की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। 108 वाहन से घायल को गंगोलीहाट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।
विज्ञापन


डा. सिद्धार्थ पाटनी ने घायल का प्राथमिक इलाज कर उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। घायल दीपक बेहोशी की अवस्था में हैं। वह कुछ भी बता नहीं पा रहा है। उसके सिर, माथे पर चोट है। खेतीगाड़ा के लोगों ने दीपक की पहचान की। डा. पाटनी ने अंदरूनी चोट की आशंका जताई है। घायल दीपक का परिवार लंबे समय से पिथौरागढ़ रहता है। वह ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर कार्यरत है। थानाध्यक्ष केसी आर्या के नेतृत्व में मौके पर पहुंची टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से शव खाई से निकाला। खाई से शव निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। थानाध्यक्ष ने बताया कि पंचनामे के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed