फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   burn

ससुराल जाकर पत्नी को जलाया

Tue, 20 Jan 2015 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Tue, 20 Jan 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन
burn

एक सनकी पति ने मायके गई अपनी पत्नी को मिट्टी का तेल डालकर जला दिया। करीब 90 फीसदी जल चुकी महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती किया गया है और आरोपी को धारा 307 और दहेज उत्पीड़न में गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन

 बुंगा आठगांवशिलिंग निवासी कपिल राम की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व मड़खड़ायत गांव निवासी राजेंद्र राम की बेटी प्रीति (22) के साथ हुई थी। शादी के दिन से कपिल अपनी पत्नी को दहेज के लिए परेशान करता रहता था और कई बार वह उससे मारपीट भी कर चुका था।
विज्ञापन

प्रीति की पांच माह की बेटी भी है। वह अपनी बेटी को लेकर 14 जनवरी को मायके मड़खड़ायत गई हुई थी। सोमवार को कपिल राम भी मड़खड़ायत गांव पहुंच गया। पहले उसने पत्नी के साथ झगड़ा किया। बाद में जब घर के लोग सो गए तो कपिल ने प्रीति के सिर पर मिट्टी का तेल उड़ेलकर आग लगा दी और मौके से फरार हो गया। प्रीति की चीख पुकार सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो वह बुरी तरह जल चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रीति के पिता राजेंद्र राम की तरफ से लिखाई गई रिपोर्ट पर मंगलवार सुबह कोतवाल गणेश सामंत, उपनिरीक्षक नीरज भाकुनी औरर कांस्टेबल ध्रुव सिंह ने कपिल राम को उसके घर जाकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक रोशन लाल शर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी महिपाल सिंह और उपजिलाधिकारी अनुराग आर्य ने अस्पताल जाकर प्रीति का हालचाल जाना। उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed