{"_id":"5b88207342c7924676417c14","slug":"boulder-collides-with-bike-two-youth-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोल्डर टकराने से बाइक में लगी आग, दो युवक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बोल्डर टकराने से बाइक में लगी आग, दो युवक घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी/पिथौरागढ़
Updated Thu, 30 Aug 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
बोल्डर गिरने के बाद जलती बाइक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनस्यारी-मदकोट सड़क पर सुरिंग बैंड के पास पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बोल्डर इतनी तेज गति से बाइक से टकराया कि बाइक में आग लग गई।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे सुरिंग बैंड में पहाड़ी से गिरा एक बोल्डर बाइक से जा टकराया। बाइक में सवार चेटीछचिमला निवासी पंकज दास्पा (28) और त्रिभुवन कोरंगा बोल्डर की टक्कर लगते छिटक गए। बोल्डर की टक्कर से बाइक में आग लग गई। दोनों युवकों को काफी चोट आई है। हादसे में बाइक पूरी तरह जल गई। सड़क से गुजर रहे वाहन संचालक गणेश सिंह कार्की अपने वाहन से दोनों को मुनस्यारी अस्पताल लेकर आए। दोनों घायलों की हालत खतरे से बाहर है। घायलों को मुनस्यारी पहुंचाने में शिक्षक पुष्कर सिंह बुर्फाल ने भी सहयोग दिया।
विज्ञापन
जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां पर दो जुलाई के बाद से बोल्डर और पत्थर लगातार गिर रहे हैं। बोल्डरों की रोकथाम के कोई भी उपाय नहीं किए गए हैं। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष हीरा सिंह चिराल ने बताया कि मुनस्यारी-मदकोट सड़क पर यातायात संचालन जानलेवा बना है। जमीन धंस रही है। कार्यदायी संस्था बीआरओ को सड़क की दशा सुधारने के लिए पुख्ता कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन