{"_id":"c1e5647cc34ef955e18501a969afbcbf","slug":"baba-vicious-ten-years-rigorous-imprisonment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुराचारी बाबा को दस वर्ष का सश्रम कारावास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुराचारी बाबा को दस वर्ष का सश्रम कारावास
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Mon, 22 Feb 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला एवं सत्र न्यायालय ने सोमवार को एक बाबा को बलात्कार के आरोप में दस साल के सश्रम कारावास और दस हजार रुपये जुर्माना की सजा सुना दी। बाबा को आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में भी सजा हुई है। सभी सजाएं एक साथ चलेंगी।
विज्ञापन
जिला शासकीय अधिवक्ता सीबी उप्रेती ने बताया कि यहां एक गांव के मंदिर में करीब पांच छह साल से रह रहे बाबा महंत दिगंबर तेजगिरी उर्फ मौनी बाबा उर्फ तरसेम सिंह मूल निवासी नाहन डोईवाला हिमाचल प्रदेश ने 4 सितंबर 2013 को मंदिर में चल रहे भागवत कथा को सुनने आई महिला को खाने के लिए प्रसाद दिया।
विज्ञापन
उसी समय से बाबा की कुदृष्टि इस महिला पर पड़ गई। यह महिला लंबे समय से मायके में रह रही थी और उसके दो बच्चे भी हैं। 5 सितंबर 2013 को जब महिला मंदिर के पास ही बकरी चराने गई तो बाबा ने उसे केले खाने को दिए और माथे पर बभूती लगा दी।
विज्ञापन
बाबा ने उस महिला को सम्मोहित कर दिया और उसी दिन उसके साथ बलात्कार किया। साथ में बाबा ने अपने स्मार्टफोन से अश्लील वीडियो क्लिप भी बना दी। बाबा बाद में इस वीडियो क्लिप को दिखाकर महिला को ब्लैकमेल करता रहा। बाबा ने कई बार महिला का शारीरिक शोषण किया।
महिला ने बाबा की इस हरकत की जानकारी ग्राम प्रधान तथा अन्य लोगों को दी। बाबा के खिलाफ पिथौरागढ़ कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ और उसे गिरफ्तार किया गया।
सोमवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश सिकंद कुमार त्यागी ने आरोपी बाबा को धारा 376 (1) में दस साल के सश्रम कारावास, दस हजार रुपये जुर्माना, जुर्माना अदा न करने पर छह माह का अतिरिक्त कारावास, धारा 506, 506 (2) में दो वर्ष की सजा, एक हजार रुपये जुर्माना, जुर्माना अदा न करने पर एक माह का अतिरिक्त कारावास, धारा 471/465 में छह माह की सजा, आईटी एक्ट में एक वर्ष का कारावास और छह माह की सजा सुना दी।
सभी सजाएं एक साथ चलेंगी। अभियोजन पक्ष ने इस मामले में 14 गवाह अदालत में पेश किए।