फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   And an unidentified body was found a skeleton

एक कंकाल और एक अज्ञात शव मिला

Wed, 24 Feb 2016 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,मदकोट/मुनस्यारी/झूलाघाट /पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,मदकोट/मुनस्यारी/झूलाघाट /पिथौरागढ़ Updated Wed, 24 Feb 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
जिले में बुधवार को एक कंकाल और एक अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। कंकाल तहसील क्षेत्र के चौना गांव के वन पंचायती जंगल के कालूपैरा नामक स्थान पर मिला है, जबकि शव वड्डा बाजार में कूड़े के ढेर से बरामद हुआ है। कालूपैरा नामक स्थान पर मिले कंकाल को राजस्व पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


इस कंकाल से मांस सड़कर समाप्त हो चुका है। इससे पहले इस इलाके में दो लोगों का शव मिल चुका है। राजस्व उपनिरीक्षक देवेंद्र धप्वाल और कमल उपाध्याय ने बताया कि बुधवार सुबह गांव के लोगों ने जंगल में शव पड़ा होने की सूचना दी। मौके पर एक पेंट पड़ा मिला है। आशंका जताई जा रही है कि कंकाल दो-तीन महीना पुराना हो सकता है। राजस्व पुलिस के अनुसार इलाके में किसी व्यक्ति की गुमशुदगी दर्ज नहीं है। इस कारण यह अंदाजा लगा पाना कठिन है कि यह शव किसका हो सकता है। फिर भी इस मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है। इस इलाके में दो महीने के भीतर तीसरा शव मिलने से लोगों में दहशत है। उनका कहना है कि कोई अपराधी गिरोह इस इलाके में सक्रिय हो सकता है।
विज्ञापन


उधर, वड्डा बाजार में कूड़े के ढेर से बुधवार को मिले अज्ञात युवक के शव की पुलिस ने पांच घंटे तक शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन कोई पता नहीं चलने पर शाम को शव पोस्टमार्टम के लिए पिथौरागढ़ भेज दिया। वड्डा चौकी प्रभारी आसिफ अंसारी ने बताया कि शव करीब 35 साल के युवक का है। उसकी जेब से 10420 रुपये मिले। इसमें बीस रुपये और पांच रुपये का एक-एक नोट नेपाली है। प्रारंभिक जांच में पुलिस का कहना है कि शव किसी नेपाली युवक का हो सकता है। जिला मुख्यालय से उपनिरीक्षक प्रकाश पुनेठा मामले की छानबीन के लिए वड्डा पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि सभी थानों को शव के बारे में सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed