{"_id":"c14f6937f25aaa8ddc48c2b198d24dc9","slug":"a-former-army-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलबे की चपेट में आकर पूर्व फौजी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मलबे की चपेट में आकर पूर्व फौजी की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
Updated Fri, 10 Jul 2015 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेंशन लेने के लिए मुनस्यारी आ रहे एक पूर्व फौजी की शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे पहाड़ी से गिरे मलबे की चपेट में आकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
बताया गया है कि डोलमा (बंगापानी) निवासी पूर्व फौजी चंद्र सिंह वर्ती (65) शुक्रवार सुबह घर से पेंशन लेने के लिए बेटे हरीश सिंह वर्ती के साथ वल्थी-मदकोट मोटर मार्ग से मोटरसाइकिल पर मुनस्यारी को निकले। उमचिया बैंड के पास पहाड़ी से लगातार गिर रहे पत्थरों से सड़क पट जाने के कारण बेटे ने पिता चंद्र सिंह को मोटरसाइकिल से उतार दिया और मोटरसाइकिल को मलबे के पार कराने लगा। चंद्र सिंह उसी मलबे के बीच पैदल आ रहे थे, तभी पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और पत्थर गिरे, जिसमें चंद्र सिंह दब गए।
विज्ञापन
उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बेटे ने आसपास के लोगों को बुलाकर बड़ी मुश्किल से मलबे में दबे पिता के शव को बाहर निकाला। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। तत्काल आपदा नियंत्रण कक्ष और एसडीएम को सूचना भेजी गई। एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में ले लिया है। एसडीएम ने कहा कि मृतक के परिजनों को आपदा मद से राशि दिलाने का प्रयास किया जाएगा। वल्थी-मदकोट रोड इन दिनों खतरनाक हालत में है। रोड पर कई जगह पहाड़ी से पत्थर और मलबा गिर रहा है।
विज्ञापन