{"_id":"5c1144d9bdec2241b5203fab","slug":"91544635609-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब फेसबुक अवार्ड के नाम पर छह लाख रुपये जीतने की बधाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अब फेसबुक अवार्ड के नाम पर छह लाख रुपये जीतने की बधाई
Updated Wed, 12 Dec 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। अब फेस बुक अवार्ड के नाम पर लोगों को छह लाख रुपये जीतने की बधाई दी जा रही है। कई लोगों को यह संदेश मिल रहा है कि फेसबुक अवार्ड के जरिए उन्होंने छह लाख रुपये जीते हैं। बढ़ते साइबर अपराध को देखते हुए लोग इस तरह के संदेशों की अनदेखी करना ही बेहतर मान रहे हैं। वहीं, पुलिस का कहना है कि इस तरह के मामलों की शिकायत करने में भी लोग आगे आएं।
पिथौरागढ़ में एक संदेश कई लोगों को मिल रहा है। इस संदेश में पहले छह लाख रुपये का फेसबुक अवार्ड जीतने पर बधाई दी जा रही है और फिर नाम और पता मांगा जा रहा है। इसी तरह का संदेश पाने वाले पिथौरागढ़ निवासी दिनेश चंद्र ने इस मैसेज की तरफ ध्यान न देना ही बेहतर समझा। उन्होंने बताया कि साइबर अपराध के कई मामले सामने आने के कारण इस तरह के संदेश को दरकिनार करना बेहतर समझा है। पुलिस से उन्होंने इसकी शिकायत नहीं की है। उनका कहना है कि एटीएम पिन, लाटरी के कई मामले सामने आए हैं लेकिन फेसबुक के नाम पर इस तरह का संदेश उन्हें पहली बार मिला है।
सीओ शेखर चंद्र सुयाल का भी कहना है उनके संज्ञान में मामला है लेकिन पुलिस इसकी कोई शिकायत नहीं मिली है। साइबर अपराधी कई तरह के झांसे देकर लोगों से ठगी करते हैं। इस तरह के मामलों में लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। बैंक अकाउंट, आधार नंबर या ओटीपी की कोई भी जानकारी शेयर नहीं करनी चाहिए। इस तरह के किसी भी मामले की तुरंत शिकायत भी की जानी चाहिए।