फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   नेपाल के डडेलधुरा में बस हादसे में सात की मौत

नेपाल के डडेलधुरा में बस हादसे में सात की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
नेपाल के डडेलधुरा में बस हादसे में सात की मौत
बैतड़ी (नेपाल)। नेपाल के बैतड़ी सीमा से लगे डडेलधूरा में बस दुर्घटना में दो भारतीय सहित छह लोगों की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल 20 यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस में क्षमता से अधिक यात्री और व्यापारिक सामग्री होने से दुर्घटना की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन


जिला प्रहरी कार्यालय डडेलधूरा से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम चार बजे एक बस सवारियों को लेकर धनगड़ी से बझांग के लिए निकली। बुधवार सुबह डडेलधूरा जिले के गन्यानधूरा के पास बस दो सौ मीटर नीचे गिर गई। ट्रैफिक प्रहरी प्रमुख किरण चंद ने बताया दुर्घटना में बिहार (भारत) के मोहम्मद नासिर(25), मोहम्मद गुलजार (18)जिला पटियारी बिहार भारतीय, बझांग के धन बहादुर घर्ती (44), गापा पांच का नरेंद्र गुरुधामी (25), गापा की ही हरुली बोहरा, तल्लकोट पांच की कलसी देवी (55) की मौके पर ही मौत हो गई। बस में 40 यात्री सवार थे।
विज्ञापन


घटना में सभी लोगों को चोटें आई हैं। गंभीर रूप से घायल 20 यात्रियों को को पास के अस्पताल में भर्ती किया गया है। दुर्घटना में घायल व्यक्ति ने बताया बस में 32 यात्रियों की बजाय 40 यात्री सवार थे। साथ ही बस में व्यापार के लिए 100 क्विंटल से अधिक सामान भरा था। छह चेकपोस्ट में जांच के बाद भी प्रहरी ने अधिक यात्री और व्यापारिक सामान के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इसी के चलते बड़ी दुर्घटना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed