फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   रक्षा मंत्री को व्हाट्सअप ग्रुप पर दी गोली मारने की धमकी

रक्षा मंत्री को व्हाट्सअप ग्रुप पर दी गोली मारने की धमकी

Mon, 17 Sep 2018 11:05 PM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
रक्षा मंत्री को व्हाट्सअप ग्रुप पर दी गोली मारने की धमकी
पिथौरागढ़। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण को एक व्हाट्सएप ग्रुप पर गोली मारने की धमकी देने की सूचना मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक को हिरासत में ले लिया है जबकि दूसरा दिल्ली में है। उसकी लोकेशन ट्रेस कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने ग्रुप एडमिन से भी पूछताछ की है।
विज्ञापन


पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण को सोमवार को धारचूला में पूर्व सैनिकों के लिए आयोजित स्वास्थ्य शिविर में आईं र्हुइं हैं। व्हाट्सएप ग्रुप के दो सदस्यों (मोबाइल नंबर 7900829303 और 7039542685) की ओर से रविवार रात 9:20 बजे से 9:44 बजे तक रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण को जान से मारने की धमकी भरे संदेश भेजे जा रहे थे।
विज्ञापन


रक्षामंत्री की फोटो, नाम को टैग करते हुए मैसेज डाले जा रहे थे कि कल धारचूला आ रही हैं और इसका धारचूला में लास्ट दिन होगा। पुलिस की सोशल मीडिया सेल के माध्यम से उक्त संदेशों के वायरल होने की जानकारी मिलने पर ग्रुप एडमिन से उक्त दोनों व्यक्तियों के संबंध में गहन पूछताछ की गई। मोबाइल नंबर 7900829303 धारक कमल धानिक पुत्र तारा सिंह निवासी मनकोट बंगापानी मवानी दवानी, धारचूला कोे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल नंबर 7039542685 धारक सुंदर सिंह पुत्र नारायण सिंह निवासी गोठी पोस्ट ऑफिस बांसबगड़ के घर पर दबिश दी गई तो उसके परिजनों ने बताया कि सुंदर सिंह दिल्ली के किसी होटल में काम कर रहा है। उसकी लोकेशन पता कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पिथौरागढ़ कोतवाली में निरीक्षक ध्यान सिंह की ओर से एफआईआर नंबर 93/2018 के तहत धारा 66 आईटी एक्ट और 506 भारतीय दंड विधान के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। ग्रुप में प्रसारित मैसेज की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक आरसी राजगुरु धारचूला में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed