{"_id":"5b102f484f1c1ba36e8b58fa","slug":"81527787336-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिमांचल में अलग-अलग घटनाओं में तीन की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पश्चिमांचल में अलग-अलग घटनाओं में तीन की मौत
Updated Thu, 31 May 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
बैतड़ी (नेपाल)। नेपाल के प्रदेश नंबर सात में हुई अलग-अलग दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई है। पहली घटना बैतड़ी जिले में हुई, यहां बस की टक्कर से घायल पाटन नगरपालिका वार्ड नंबर आठ के अंबादत्त भट्ट की इलाज के दौरान मौत हो गई।
पाटन के प्रहरी निरीक्षक राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पाटन में बस की टक्कर के बाद अंबादत्त का कोहलपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। दूसरी घटना कैलाली जिले के गोदावरी नगरपालिका चार की है। यहां सुरेश नेपाली की जहर खाने से मौत हो गई है। उसका शव गोदावरी पुल के पास मिला है। सुरेश कंचनपुर में नौकरी करता था।
तीसरी घटना कंचनपुर जिले की है। यहां शुक्लाफांटा नगरपालिका 12 के बसंतपुर का शतेंद्र साऊद (13) बृहस्पतिवार को वनहरा नदी में नहा रहा था, इसी दौरान वह नदी के तेज प्रवाह की चपेट में आकर डूब गया। इसका शव देर शाम बरामद हो गया है।
विज्ञापन
महिला नदी में डूबी
बैतड़ी (नेपाल)। नदी में नहाते समय बृहस्पतिवार को एक महिला डूब गई। इसका अब तक पता नहीं चला है। दार्चुला नगरपालिका चार के खलंगा की लक्ष्मी निरौला (35) महाकाली नदी में नहाते समय डूब गई। जिला प्रहरी कार्यालय दार्चुला ने बताया कि लक्ष्मी को ढूंढने के लिए गोताखोर लगाए गए हैं।