{"_id":"5b2bf2c54f1c1bc2378b5277","slug":"71529606853-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेड़ीनाग में जीप दुर्घटनाग्रस्त, बाल बाल बची 9 जानें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेड़ीनाग में जीप दुर्घटनाग्रस्त, बाल बाल बची 9 जानें
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। धारचूला से देहरादून जा रही एक जीप बृहस्पतिवार सुबह यहां उडियारी गांव के पास असंतुलित होकर सड़क के किनारे एक पेड़ पर अटक गई। जीप पेड़ पर नहीं अटकती तो बड़ा हादसा हो सकता था। घायलों का बेड़ीनाग अस्पताल में उपचार किया। सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर होने के कारण के उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार टाटा सूमो जीप नंबर यूके 04 टीए 6422 धारचूला से देहरादून जा रही थी। उडियारी गांव के पास असंतुलित होकर सड़क के किनारे स्थित एक पेड़ पर जा अटकी। हादसा होते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। वहां से गुजर रहे वाहन चालक बिट्टू कुमार ने 108 एंबुलेंस को घटना की जानकारी दी और यात्रियों को गाड़ी से बाहर निकाला। पुलिस उप निरीक्षक धीरज टम्टा ने यात्रियों को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेड़ीनाग पहुंचाया।
वाहन में चालक सहित कुल नौ यात्री सवार थे। घायलों में शारदा देवी (45) पत्नी मदन सिंह निवासी खेती (धारचूला) का बांया हाथ फ्रेक्चर हुआ है। करन सिंह (57) पुत्र जय सिंह निवासी बलुवाकोट (धारचूला) के पेट में तीन टांके लगे। इसके अलावा मीरा देवी (47), दीना धारियाल (61) और नंदा देवी (55) को हल्की चोटें आई हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. संदीप कुमार ने बताया कि घायलों की हालत खतरे से बाहर होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। सभी दूसरे वाहन से देहरादून के लिए रवाना हो गए हैं।