फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   अराजक तत्वों ने दो वाहन फूंके

अराजक तत्वों ने दो वाहन फूंके

Fri, 13 Apr 2018 10:48 PM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
अराजक तत्वों ने दो वाहन फूंके
पिथौरागढ़। मुख्यालय से सटे ग्राम बेड़ा में अराजक तत्वों ने दो दोपहिया वाहनों को फूंक दिया। ये वाहन एक दुकान के बाहर खड़े थे। आगजनी में सेना के एक जवान की स्कूटी और बाइक निशाना बनी। सेना के जवान ने राजस्व पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


ग्राम बेड़ा निवासी सेना जवान संदीप सिंह यहां ठुलीगाड़ में तीन कुमाऊं बटालियन में तैनात हैं। बृहस्पतिवार को वह अवकाश पर गांव गए थे। उन्होंने अपनी स्कूटी संख्या यूके 05 सी 0508 सड़क किनारे विक्रम सिंह की परचून की दुकान के आगे खड़ी की थी। इसके बाद वह घर चले गए। देर रात साढ़े 11 बजे गांव के महेश सिंह ने स्कूटी जलने की सूचना दी। सेना का जवान मौके पर पहुंचा तो स्कूटी जल चुकी थी।
विज्ञापन


इसके साथ ही पास खड़ी एक बाइक को भी आग के हवाले कर दिया गया था। जवान ने राजस्व पुलिस में घटना की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आग लगाने वालों का पता लगाने और कार्रवाई की मांग की है। नायाब तहसीलदार भरत सिंह ने बताया कि दुर्घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed