{"_id":"5c854ba5bdec2207143e835c","slug":"61552239525-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैर फिसलने से गिरकर बुजुर्ग घायल,","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पैर फिसलने से गिरकर बुजुर्ग घायल,
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। तहसील मुख्यालय से 55 किमी दूर चौदांस घाटी के सोसा गांव में एक बुजुर्ग पैर फिसलकर गिरने से गंभीर रूप से चोटिल हो गए। उनका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार किया जा रहा है।
सोसा गांव निवासी उदवा राम (60) पुत्र हंस राम शनिवार की रात विवाह समारोह से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पैर फिसलने से गिर गए। जोर से जमीन में गिरने से बुजुर्ग की पसली और पैर में गंभीर चोट आ गई। रविवार को 108 वाहन से घायल बुजुर्ग को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।
क्षेत्र पंचायत सदस्य दशरथी ह्यांकी ने कहा कि बुजुर्ग गरीब परिवार से हैं। बुजुर्ग के इलाज के लिए सोसा गांव के लोगों ने आपस में चंदा कर 5000 रुपये की धनराशि जुटाई है। इलाज में और जरूरत पड़ी तो गांव के लोग मदद करेंगे। घायल बुजुर्ग ने मदद के लिए गांव के लोगों का आभार जताया।