फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   टकाना में दुकान के ताले तोड़कर सामान और नकदी उड़ाई

टकाना में दुकान के ताले तोड़कर सामान और नकदी उड़ाई

Sun, 16 Dec 2018 10:35 PM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
टकाना में दुकान के ताले तोड़कर सामान और नकदी उड़ाई
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ नगर में चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। शनिवार रात चोरों ने एसपी आफिस से कुछ दूरी पर स्थित एक दुकान के ताले तोड़कर सामान और नकदी उड़ा ली। इस दुकान में पिछले दो माह के भीतर चोरी का यह दूसरा मामला है।
विज्ञापन


मूल रूप से बिहार निवासी प्रमोद नगर के टकाना में छोटी सी दुकान चलाता है। इसी दुकान से उसके परिवार की गुजर चलती है। शनिवार रात चोरों ने उसकी दुकान के ताले तोड़कर अंदर रखा लगभग आठ हजार मूल्य का सामान और कुछ नकदी उड़ा ली। सुबह व्यापारी के दुकान में पहुंचने पर चोरी का पता चला। दुकान का सामान बिखरा था। पीड़ित व्यापारी प्रमोद के अनुसार दो माह पहले भी चोरों ने उसकी दुकान के ताले तोड़कर हजारों का सामान चोरी किया था।
विज्ञापन


दो माह के भीतर लगातार दो बार चोरी होने से उसके सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस से चोरों का पता लगाकर दंडित करने की मांग की है। इधर शहर में लगातार हो रही चोरियों की घटनाओं से लोग डरे हुए हैं। पुलिस अभी बजेटी में हुई चोरी का खुलासा भी नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed