{"_id":"59835f3c4f1c1bb52e8b46d5","slug":"61501781820-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राइंका आठगांवशिलिंग के ताले तोड़कर सामान चुराया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राइंका आठगांवशिलिंग के ताले तोड़कर सामान चुराया
Updated Thu, 03 Aug 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। अराजक तत्वों ने राजकीय इंटर कॉलेज आठगांव शिलिंग के ताले तोड़कर एंप्लीफायर, क्रीड़ा सामग्री, पांच चटाई और पांच कुर्सियां चुरा ली। चोरी हुए सामान की कीमत 20,000 रुपये बताई गई है। प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह खोलिया ने राजस्व निरीक्षक के साथ ही जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और शिक्षाधिकारियों को चोरी की घटना की जानकारी दी है।
कहा है कि बृहस्पतिवार को वह जब स्कूल पहुंचे तो तीन कमरों के ताले टूटे थे और उक्त सामान गायब था। प्रधानाचार्य ने कहा कि पहले भी कई बार स्कूल में चोरी की घटना हो चुकी है। प्रशासन को जानकारी देने के बाद किसी भी घटना का खुलासा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि विद्यालय में रात्रि के समय देखरेख के लिए चौकीदार की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में विद्यालय के महत्वपूर्ण कागजातों के चोरी होने का खतरा बना है। प्रधानाचार्य ने चोरी में लिप्त लोगों का पता लगाने की मांग की है।