फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   भालू के हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल

भालू के हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 10:26 PM IST
विज्ञापन
भालू के हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल
पिथौरागढ़। मदकोट के गांधीनगर गांव में भालू ने हमला कर एक ग्रामीण को गंभीर रूप से घायल कर दिया। ग्रामीण का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


मदकोट के गांधीनगर गांव निवासी सुंदर राम मजदूरी करता है। सोमवार शाम पांच बजे वह अपने घर को लौट रहा था। इसी दौरान जंगल में एक भालू ने उस पर हमला कर दिया। भालू ने सुंदर राम के दाएं पैर को बुरी तरह से चबा डाला। उसके शोर मचाने पर भालू उसे छोड़कर भाग गया।


चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बुरी तरह से घायल सुंदर राम को जिला अस्पताल पहुंचाया। सुंदर राम का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। घायल ग्रामीण के परिजनों ने वन विभाग से मुआवजा देने की मांग की है। घायल सुंदर राम ने बताया कि गांधीनगर क्षेत्र में बांज का जंगल है। सदी के मौसम में भालू आबादी के नजदीक तक आ जाते हैं। इसके चलते हर समय हमले का भय बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed