{"_id":"5c2cf13abdec2256b9144b09","slug":"51546449210-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटका मिला महिला का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फंदे से लटका मिला महिला का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाचनी (पिथौरागढ़)। नए साल की रात क्षेत्र के क्वीटी गांव निवासी नीरू देवी (24) पत्नी गणेश राम का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नीरू देवी मंगलवार रात घर से अचानक लापता हो गई।
सुबह उसके घर में नहीं मिलने पर परिजनों ने तलाश की तो दो सौ मीटर दूर जल देवी मंदिर के पास उसका शव एक पेड़ से लटका मिला। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता जगदीश द्विवेदी ने नाचनी पुलिस और मृतका के मायके घटिगाड़ में घटना की सूचना दी। सूचना पर थानाध्यक्ष सुनील बिष्ट, एसआई मनोज कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया।
मृतका के पति गणेश राम ने बताया कि मंगलवार रात आठ बजे सभी खाना खाकर सो गए थे। सुबह पांच बजे जागने पर नीरू देवी का कहीं पता नहीं चला। मायके से पहुंचे नीरू देवी के भाई मनीष कुमार और मामा कुंदन राम ने किसी पर भी संदेह व्यक्त नहीं किया है। नीरू देवी के आठ और चार वर्ष के दो पुत्र हैं।