{"_id":"5b994c70867a557eb0417d17","slug":"51536773232-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलीटेक्निक का छात्र 7.2 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पॉलीटेक्निक का छात्र 7.2 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा
Updated Wed, 12 Sep 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। पुलिस, एसओजी और एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स के संयुक्त चेकिंग अभियान में एक युवक को 7.2 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।
एसपी रामचंद्र राजगुरु ने मादक पदार्थों पर सख्ती से अंकुश लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने टास्क फोर्स के नोडल अधिकारी शेखर चंद्र सुयाल को इसकी जिम्मेदारी सौंपी है। सीओ ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर टीम ने बुधवार को टनकपुर-तवाघाट एनएच पर चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान ऐंचोली स्थित पाइंस होटल के नीचे एक युवक वाहन से उतरा। टीम ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 7.2 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
पूछताछ में युवक ने अपना नाम निरंकुश कुमार (22) निवासी ग्राम टिम्टा, चमडुंगरी गंगोलीहाट बताया। युवक वर्तमान में ऊधम सिंह नगर के दिनेशपुर में रहता है और सिक्स सिग्मा पॉलीटेक्निक कॉलेज का छात्र है। जिले में इस वर्ष स्मैक तस्करी का यह चौथा मामला है। युवक को पकड़ने वाली टीम में एसओजी के एसआई प्रकाश मेहरा, हेम चंद्र तिवारी, प्रियांशु जोशी, एडीटीएफ के कांस्टेबल ध्रुव सिंह, सतेंद्र सुयाल, संदीप चंद, बृजेश सिंह, अरविंद कुमार शामिल थे।