{"_id":"5ca393adbdec22140012dbbf","slug":"41554224045-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेड़ीनाग में 376 पेटी देशी शराब बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेड़ीनाग में 376 पेटी देशी शराब बरामद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। आबकारी विभाग ने बेड़ीनाग में एक मकान के कमरे से 376 पेटी देसी शराब बरामद की है। बरामद शराब की कीमत 13 लाख रुपये आंकी गई है। कमरा किसके पास था अभी इसका पता नहीं लग पाया है। विभागीय टीम अब अन्यत्र रह रही मकान मालकिन का पता लगा पूछताछ करने में जुटी हुई है।
सोमवार देर शाम जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार के नेतृत्व में टीम ने बेड़ीनाग में अभियान चला। इसी दौरान टीम को किसी ने सूचना दी कि नया बाजार स्थित एक कमरे में भारी मात्रा में शराब रखी गई है। इस पर टीम ने कमरे की तलाशी ली तो वहां से 376 पेटी देसी शराब गुलाब की बरामद की गई।
जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि मकान किसी महिला का है जो बाहर रहती हैं। कमरा किसके पास किराए में इसकी जानकारी के लिए उनसे संपर्क किया जा रहा है। टीम में आबकारी निरीक्षक भुवन चंद्र डंगवाल, एनएस बुर्फाल और चुनाव के दौरान अवैध शराब की रोकथाम के लिए गठित विशेष संयुक्त प्रवर्तन टीम भी शामिल रही।