फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   बैतड़ी में पेड़ से लटका मिला छात्रा का शव

बैतड़ी में पेड़ से लटका मिला छात्रा का शव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 10:44 PM IST
विज्ञापन
बैतड़ी में पेड़ से लटका मिला छात्रा का शव
बैतड़ी (नेपाल)। सीमा से लगे नेपाल के बैतड़ी जिले में छात्रा का शव पेड़ से लटका मिला। बैतड़ी प्रहरी ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


बैतड़ी के मैलोली नगर पालिका वार्ड संख्या एक की रहने वाली सावित्री चंद (18) का शव घर के नजदीक पेड़ से लटका मिला। मौके पर पहुंचे प्रहरी दल ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने छात्रा की हत्या की आशंका जताई। प्रहरी ने सावित्री के कमरे की तलाशी ली।
विज्ञापन


तलाशी में उसी गांव के प्रशांत क्षेत्री की नागरिकता कार्ड, फोटो, पर्स सहित तकिये के नीचे दस हजार रुपये मिले। सावित्री मणिलेक माध्यमिक विद्यालय कांडा में 12वीं कक्षा में पढ़ती थी। डीएसपी नेत्रमणि गिरि ने बताया कि आरोपी प्रशांत क्षेत्री को आत्महत्या के लिए उकसाने के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रहरी ने उसे अदालत में पेश किया। अदालत ने तीन दिन की रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed