{"_id":"5b92c310867a557fe9785442","slug":"201536344848-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर ने नाबालिग छात्रा से दुराचार किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोर ने नाबालिग छात्रा से दुराचार किया
Updated Fri, 07 Sep 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। नेपाल निवासी नाबालिग छात्रा को जंगल ले जाकर किशोर ने उसके साथ दुराचार किया। छात्रा के परिजनों की शिकायत पर जाजरदेवल थाना पुलिस ने पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। दुराचार का आरोपी किशोर भी नेपाली है।
पिथौरागढ़ नगर में एक नेपाली मजदूर अपने परिवार के साथ रहता है। उसकी 12 साल की पुत्री नगर के एक स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ती है। बताया जा रहा है कि नेपाल का ही एक किशोर बृहस्पतिवार को दिन में उसे बहला-फुसलाकर मूनाकोट के जंगल ले गया। जहां उसने छात्रा से दुराचार किया।
छात्रा ने घर लौटकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने शुक्रवार को जाजरदेवल थाने पहुंचकर आरोपी किशोर के खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने आईपीसी की धारा 363, 376 और 3/4 पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। जाजरदेवल के थानाध्यक्ष केसी आर्या ने बताया कि दुराचार के आरोपी की तलाश की जा रही है। उसे शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।