फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   पुलिस ने नाबालिग दुल्हन की शादी रुकवाई, रास्ते से खाली हाथ लौटी बारात

पुलिस ने नाबालिग दुल्हन की शादी रुकवाई, रास्ते से खाली हाथ लौटी बारात

Tue, 26 Jun 2018 09:52 PM IST
Updated Tue, 26 Jun 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने नाबालिग दुल्हन की शादी रुकवाई, रास्ते से खाली हाथ लौटी बारात
डीडीहाट(पिथौरागढ़)। पुलिस ने मंगलवार को एक नाबालिग की शादी रुकवा दी। दूल्हे को आधे रास्ते से बारात वापस ले जानी पड़ी। दुल्हन के माता-पिता की ओर से बेटी के बालिग होने के बाद ही विवाह कराने संबंधी शपथपत्र देने पर पुलिस ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

डीडीहाट के एक गांव में मंगलवार को दुल्हन पक्ष के लोग बारातियों के स्वागत की तैयारियों में लगे थे, लेकिन वहां बारातियों के बजाय पहुंची पुलिस गई। पुलिस के पहुंचने पर गांव में खलबली मच गई। डीडीहाट के एसओ धीरेंद्र कुमार ने जब दुल्हन की उम्र पूछी तो वह 17 साल की निकली। नाबालिग होने पर पुलिस ने दुल्हन के माता-पिता से विवाह रोकने को कहा। दुल्हन के पिता की ओर से बेटी का विवाह उसके बालिग होने पर ही कराने का शपथ पत्र देने पर पुलिस ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद दुल्हन पक्ष ने दूल्हे पक्ष को इसकी जानकारी दी और बारात वापस ले जाने को कहा। इस तरह दूल्हा पक्ष को बारात वापस ले जानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed