फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   युवक ने फांसी लगाई

युवक ने फांसी लगाई

Wed, 21 Mar 2018 10:52 PM IST
Updated Wed, 21 Mar 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
युवक ने फांसी लगाई
पिथौरागढ़। मुख्यालय से 30 किमी दूर पट्टी वास्ते में एक युवक ने फांसी लगा ली। शव घर से डेढ़ सौ मीटर दूर 30 फुट ऊंचे चीड़ के पेड़ में लटका मिला। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह आत्महत्या के कारण के रूप में सामने आई है।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर राजस्व पुलिस को पट्टी के तोक नागीला के ग्राम डुंगरी में एक युवक का शव पेड़ से लटके होने की सूचना मिली। राजस्व पुलिस ने गांव में पहुंचकर शव कब्जे में लिया। युवक ने चीड़ के पेड़ में लटककर फांसी लगाई थी। राजस्व कर्मियों को शव नीचे लाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन


शाम चार बजे युवक की शिनाख्त मनोज राम (32) के रूप में हुई। पटवारी गोपाल डिनियां ने बताया कि युवक शादीशुदा था। उसके दो छोटे बच्चे हैं। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक समस्या के चलते आत्मघाती कदम उठाने की जानकारी सामने आई है। मौके पर पंचनामा भर राजस्व कर्मी देर शाम शव को मुख्यालय ले आए हैं। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम होगा। इससे मौत की वजह पुष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed