फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   सांस की नली टूटने से हुई थी तेंदुए की मौत

सांस की नली टूटने से हुई थी तेंदुए की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 11:53 PM IST
विज्ञापन
सांस की नली टूटने से हुई थी तेंदुए की मौत

विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। गंगोलीहाट तहसील के दुबौला गांव के पास झाड़ियों में मृत मिले तेंदुए की मौत सांस की नली टूटने से होने की पुष्टि हुई है।

रविवार शाम को तहसील मुख्यालय से 36 किमी दूर दुबौला गांव की झाड़ियों में एक तेंदुआ मरा पड़ा था। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम रात नौ बजे मादा तेंदुए का शव रेंज कार्यालय दशाईथल ले आई। सोमवार को डॉ. प्रणय अग्रवाल, डॉ. नवीन आर्या ने तेंदुए का पोस्टमार्टम किया। डॉक्टरों ने बताया कि तेंदुए की सांस की नली टूटी थी। तेंदुए के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं थे। शरीर के सभी अंग सुरक्षित थे।


तेंदुए के शरीर पर घाव न होने से उसके झाड़ियों में फंसने से मौत की आशंका जताई जा रही है। वन क्षेत्राधिकारी मनोज सनवाल ने बताया कि तेंदुए की उम्र करीब ढाई साल थी। उसकी लंबाई 1.75 सेमी और ऊंचाई 66 सेमी थी। पोस्टमार्टम के बाद तेंदुए के शव को जला दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed