{"_id":"5c34d637bdec2256a22387bf","slug":"191546966583-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारचूला में कार नदी में गिरी, युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धारचूला में कार नदी में गिरी, युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला (पिथौरागढ़)। धारचूला में आल्टो कार के अनियंत्रित होकर महाकाली नदी में गिरने से कार सवार गर्गुवा गांव निवासी युवक की मौत हो गई। एसडीआरएफ के जवानों ने काफी मशक्कत के बाद नदी से शव निकाला।
गर्गुवा निवासी 35 वर्षीय होशियार सिंह धामी पुत्र हीरा सिंह सोमवार शाम धारचूला से अपने गांव गर्गुवा जा रहा था। तवाघाट के पास वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 20 मीटर नीचे नदी में गिर गया। होशियार घर नहीं पहुंचा तो उसकी पत्नी मंजू धामी और पिता हीरा सिंह ने फोन किया लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। मंगलवार सुबह एक जीप चालक महेंद्र सिंह ने कार को नदी में देखी तो हादसे की जानकारी गर्गुवा के प्रधान गोविंद सिंह धामी को दी।
इसके बाद ग्राम प्रधान ने घटना की जानकारी तहसील कार्यालय व पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलने पर राजस्व विभाग की टीम पेशकार खीमानंद भट्ट, थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नेगी और एसडीआरफ की टीम मौके पर पहुंची। होशियार सिंह का शव नदी में उतराता मिला। जवानों ने शव को नदी से बाहर निकाला। होशियार सिंह का एक बेटा और दो बेटियां हैं। हीरा सिंह ने बताया कि सात नवंबर को धनतेरस के दिन ही होशियार ने आल्टो कार खरीदी थी।