फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   तेजम में लिप्टस का पेड़ गिरने से मकान को क्षति

तेजम में लिप्टस का पेड़ गिरने से मकान को क्षति

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
तेजम में लिप्टस का पेड़ गिरने से मकान को क्षति
नाचनी (पिथौरागढ़)। तेजम बाजार में सोमवार को तेज अंधड़ से यूकेलिप्टस का एक पेड़ बीच सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरने से एक मकान को क्षति पहुंची है। पेड़ गिरने से थल-मुनस्यारी सड़क पर डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन


रविवार को करीब सुबह 11 बजे आंधी के दौरान यूकेलिप्टस का पेड़ बीच सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरने से दीवानी राम के दुकान की छत को नुकसान पहुंचा है। पेड़ गिरने से सड़क बाधित हो गई। पेड़ गिरते समय सड़क पर वाहन और लोग नहीं थे। अन्यथा हादसा गंभीर हो सकता था।
विज्ञापन


लोगों ने पेड़ गिरने की सूचना लोनिवि के अधिकारियों को दी। लोनिवि कर्मियों और स्थानीय लोगों ने पेड़ काटकर सड़क से हटाया। करीब डेढ़ बजे पेड़ सड़क से हट सका। इस दौरान दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार में 4 पेड़ गिरने की कगार पर हैं। लोगों ने खतरा बने पेड़ों को तत्काल हटाने की मांग की है। पेड़ों को नहीं काटा गया तो कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed