{"_id":"5c815bfbbdec2213e272e042","slug":"181551981563-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थल पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थल पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थल (पिथौरागढ़)। पत्नी को प्रताड़ित करने, उसे छोड़ देने के मामले में फरार नामजद आरोपी को थल थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पांच महीने पहले थल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
थानाध्यक्ष दीपक बिष्ट ने बताया कि अगन्या (बुंगाछीना) गांव निवासी अभिषेक चौहान के खिलाफ 21 अक्तूबर 2018 को अनुसूचित जाति की युवती ने विवाह करने के बाद प्रताड़ित करने और उसे छोड़ देने का आरोप लगाते हुए थल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि विवाह बाद अभियुक्त और उसका परिवार उसे अपना नहीं रहा है। आरोपी के खिलाफ धारा 498 ए, 323, 504 के तहत मामला पंजीकृत किया गया था। आरोपी रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से फरार था। उसकी लगातार तलाश की जा रही थी। बुधवार शाम थल-मुवानी रोड के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के रुद्रपुर की एक फैक्ट्री में काम करने की सूचना मिली थी। कुछ दिन पहले रुद्रपुर में छापे मारे गए, लेकिन आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं आया। आरोपी को पकड़ने वाले दल में थानाध्यक्ष दीपक बिष्ट के साथ ही उप निरीक्षक पान सिंह रावत, कांस्टेबल विक्रम सिंह शामिल थे।