{"_id":"5c87f079bdec2214173a1bfd","slug":"171552412793-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरात से लापता युवक का नहीं लगा सुराग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बरात से लापता युवक का नहीं लगा सुराग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिथौरागढ़। चार दिन पूर्व बरात में शामिल होने गए युवक का सुराग नहीं लग पाया है। परिजनों ने डीएम से मामले को रैगूलर पुलिस को सौंपकर युवक का पता लगाने की मांग की है।
जाखनी निवासी लालू राम ने कहा है कि उनका बेटा चंद्रशेखर(31) आठ मार्च को सटगल गांव से बरात में शामिल होने चमाली डुंगरी गया था। तब से चंद्रशेखर लापता है। मामले में राजस्व विभाग में गुमशुदगी दर्ज कराई लेकिन अब तक राजस्व पुलिस उसकी उसका पता नहीं लगा पाई है। लालू राम ने मामले को रैगूलर पुलिस को सौंपकर लापता बेटे की बरामदगी की गुहार लगाई। ज्ञापन सौंपने वालों में बसपा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार, दयानंद, भवानी देवी, सरस्वती देवी, अनीता देवी, सुधा, गीता, भागमती, गायत्री, जानकी, कुसुम, अंजली आदि थे।