{"_id":"5b96a6aa867a557eaa4dd2a7","slug":"161536599722-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोनिवि विश्राम गृह में सुरक्षा की दरकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लोनिवि विश्राम गृह में सुरक्षा की दरकार
Updated Mon, 10 Sep 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। नगर के चंडाक रोड पर स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में शनिवार को दिल्ली के एक यात्री से अभद्रता करने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में शनिवार रात दिल्ली के एक यात्री डॉ. असीम चंद्रा के साथ शराब के नशे में कुछ युवकों ने अभद्रता की थी। उनके साथ मारपीट भी की गई। डॉ. चंद्रा के पुलिस अधीक्षक आरसी राजगुरु से मिलने के बाद कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज हुई। आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को दो टीमें बनानी पड़ी। सीओ शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि सोमवार को पुलिस टीम ने आरोपी युवक मनोज महर को गिरफ्तार कर लिया है।
इसी के साथ विश्राम गृह की सुरक्षा का सवाल भी उठ खड़ा हुआ है। विश्राम गृह एकांत में है। अक्सर रात में नशे में यहां हंगामा होता रहता है। यहां रहने वाले विभाग के कर्मचारी नंदकिशोर जोशी ने कई बार अधिकारियों के साथ प्रशासन को हंगामे की जानकारी दी है। बावजूद इसके प्रशासन के कभी भी मामले को गंभीरता से नहीं लिया। कुछ दिनों पूर्व ही वन विभाग के विश्राम गृह में भी रात को कुछ युवकों ने वहां ठहरे लोगों से अभद्रता की थी। दोनों ही विश्राम गृह एकांत में हैं और यहां भी सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। सीओ सुयाल का कहना है कि रात्रि गश्त में तेजी लाई जाएगी और असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन
-लोनिवि अतिथि गृह में अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भविष्य में किसी के साथ कोई घटना न हो इसके प्रयास किए जाएंगे। साथ ही पुलिस को भी सुरक्षा के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। यात्री के अभद्रता करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। एसके पांडेय, एसडीएम सदर, पिथौरागढ़।