फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   पुलिस अधिकारियों का तबादला करने को लेकर मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

पुलिस अधिकारियों का तबादला करने को लेकर मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों का तबादला करने को लेकर मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
पिथौरागढ़। नगर में अराजक तत्वों की गुंडागर्दी और पुलिस जवानों के साथ हाथापाई और मारपीट की घटना को लेकर लोगों में खासा आक्रोश है। भाजपा नेता जगत मर्तोलिया ने तमाम घटनाओं के बावजूद अराजक तत्वों के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं करने पर मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर अधिकारियों सहित कोतवाली के पुलिस कर्मियों का तबादला करने की मांग की है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में भाजपा नेता ने कहा है कि पिथौरागढ़ शहर को अराजक तत्वों ने अशांत बना दिया है। आए दिन नगर में मारपीट की घटनाएं हो रही हैं। सिमलगैर बाजार, लिंक रोड, चिमस्यानौला, जीआईसी रोड पर खुलेआम अराजक युवक महिलाओं और किशोरियों से छेड़छाड़ कर रहे हैं। तीन दिन पूर्व एक कोचिंग संस्थान के नीचे कुछ अराजक तत्व बालिकाओं से छेड़छाड़ कर रहे थे। उनकी शिकायत पर जब पुलिस आई तो छेड़खानी करने वाले एक स्नूकर में घुस गए।
विज्ञापन


पूछताछ में स्नूकर वाला ही उल्टा पुलिस पर रौब झाड़ने लगा। कहा कि छेड़खानी करने वाले अराजक तत्वों की स्कूटी का नंबर देने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। नगर में छेड़खानी और नशेड़ी युवकों की गुटों में लड़ाई की घटनाओं से आम जनता परेशान है। अपने परिवार के साथ नगर में घूमना भी सुरक्षित नहीं रह गया है। पुलिस अधिकारी अराजक तत्वों पर कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों और पुलिस कर्मियों का तबादला करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed