फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   बैतड़ी दुर्घटना में एक और घायल ने दम तोड़ा

बैतड़ी दुर्घटना में एक और घायल ने दम तोड़ा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 11:08 PM IST
विज्ञापन
बैतड़ी दुर्घटना में एक और घायल ने दम तोड़ा
बैतड़ी(नेपाल)। नेपाल के बैतड़ी में रविवार हुई दुर्घटना के एक और घायल की मौत हो गई है। इस तरह दुर्घटना में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। दुर्घटना में मारे गये खटीमा निवासी हीराबल्लभ भट्ट का शव पोस्टमार्टम के बाद बाराकोट में रह रहे रिश्तेदारों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


रविवार को देहमांडू से नागार्जुन जा रही जीप दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई थी। घटना में तीन लोग घायल हो गए थे। गंभीर रुप से घायल बाराकोट निवासी प्रकाश भट्ट को धनगड़ी रेफर किया गया था। हालत बिगड़ने पर उसे रात में ही बरेली रेफर किया गया। बरेली पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


दूसरे घायल नवीन भट्ट के कमर और पैर में चोट लगने से उसका पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में ईलाज चल रहा है। तीसरे घायल राहुल भट्ट को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। इधर दुर्घटना में मारे गये भारतीय सेना से अवकाश प्राप्त खटीमा निवासी हीरा बल्लभ भट्ट का बैतड़ी में पोस्टमार्टम कर शव नेपाल में रह रहे रिश्तेदारों को सौंप दिया गया। स्व. भट्ट का बेटा डॉक्टर है। उनका खटीमा में अस्पताल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed