फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   खाई में गिरने से दादा-पोती गंभीर रूप से घायल

खाई में गिरने से दादा-पोती गंभीर रूप से घायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
खाई में गिरने से दादा-पोती गंभीर रूप से घायल
पिथौरागढ़। मुनस्यारी के समकोट गांव में दादा-पोती खाई में गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें 108 एंबुलेंस से पिथौरागढ़ पहुंचाया गया। दोनों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। घायल पोती को होश आ गया है, जबकि दादा अभी भी बेहोश हैं।
विज्ञापन


रविवार को समकोट गांव निवासी 62 वर्षीय धन सिंह छह साल की पोती सीमा के साथ नजदीकी वन्य क्षेत्र में बकरियां चराने गए थे। इसी दौरान रास्ते से फिसलकर दोनों लगभग एक सौ फुट गहरी खाई में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने ढूढखोज कर उन्हें खाई से निकाला।
विज्ञापन


इसके बाद रात में मुनस्यारी की 108 एंबुलेंस में उनका प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायल धन सिंह के पुत्र बलवंत सिंह ने बताया कि अभी तक उनके पिता को होश नहीं आया है। बेटी सीमा भी घबराहट के कारण बोल नहीं पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed