फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   शिक्षक की पत्नी ने गोरी नदी में लगाई छलांग, लापता

शिक्षक की पत्नी ने गोरी नदी में लगाई छलांग, लापता

Mon, 30 Jul 2018 10:38 PM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
शिक्षक की पत्नी ने गोरी नदी में लगाई छलांग, लापता
मदकोट (पिथौरागढ़)। प्राथमिक स्कूल मवानी दवानी में तैनात शिक्षक की पत्नी ने गोरी नदी में छलांग लगा दी। दिन भर तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं लग सका। बताया जा रहा है कि महिला पिछले लंबे समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ थी।
विज्ञापन


चमोली गढ़वाल के भिकौना गांव निवासी कमलेश किमोठी प्राथमिक स्कूल मवानी दवानी में कार्यरत हैं। उनकी पत्नी रश्मि किमोठी (32 वर्ष) ने रविवार की शाम गोरी नदी में छलांग लगा दी। महिला के नदी में छलांग लगाने का अंदाजा नदी किनारे मिली महिला की चप्पलों और घर के डस्टबिन से लगाया जा रहा है। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। जौलजीबी के एसआई प्रकाश पांडेय ने जवानों के साथ मौके पर पहुंचकर नदी में तलाश की ।
विज्ञापन


सोमवार को भी दिन भर इस खोज में एसडीआरफ के जवान भी जुटे। इसके बावजूद उफनाई नदी में रश्मि का कोई पता नहीं चल सका। पुलिस के अनुसार रश्मि पिछले लंबे समय से मानसिक रूप से बीमार थी। शिक्षक कमलेश किमोठी रविवार को ही उसका उपचार कराकर देहरादून से मदकोट लौटे थे। उनके दोनों बच्चे अपनी दादी के साथ देहरादून में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed