{"_id":"5c29041bbdec2256d06c6db5","slug":"11546191899-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चट्टान दरकने से पोकलैंड आपरेटर घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चट्टान दरकने से पोकलैंड आपरेटर घायल
विज्ञापन
पिथौरागढ़। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरना के पास चट्टान दरक गई। चट्टान की चपेट में आने से पोकलैंड आपरेटर घायल हो गया। उसे तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया।
राजमार्ग पर इन दिनों बारहमासी सड़क चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। बताया जाता है कि रविवार की दोपहर में गुरना से करीब एक किमी नीचे पहाड़ी कटिंग का कार्य चल रहा था। यहां पर कई दिनों से पहाड़ी से लगातार मलबा दरक रहा है। रविवार को पोकलैंड आपरेटर प्रवीण कुमार निवासी हरियाणा सड़क चौड़ीकरण के कार्य में लगा था। इसी दौरान करीब डेढ़ बजे अचानक चट्टान दरक कर पोकलैंड मशीन के ऊपर आ गई। इसकी चपेट में आने से आपरेटर प्रवीण घायल हो गया। सड़क निर्माण में जुटे ठेकेदार प्रकाश जोशी तत्काल मौके पर पहुंचे और उन्होंने चट्टान के नीचे दबे प्रवीण को बाहर निकलवाया।
एंबुलेंस 108 से उन्हें अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान सड़क पर कई देर जाम की स्थिति रही। एनएच के अधिशासी अभियंता एलडी मथेला ने बताया कि बारहमासी सड़क के निर्माण के दौरान हादसों को कम करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि घायल आपरेटर को तुरंत अस्पताल भिजवाया गया है। प्रवीण की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।