{"_id":"5b76fead42c79246353ba7cd","slug":"11534525101-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर लापता महिला की मां नाराज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर लापता महिला की मां नाराज
Updated Fri, 17 Aug 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थल (पिथौरागढ़)। विधवा महिला के रामगंगा में कूदने के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर लापता महिला की मां ने नाराजगी जताई है। शुक्रवार को थल थाने पहुंची लापता महिला की मां ने कहा कि आरोपी ने उनकी विधवा बेटी को अपने प्रेम जाल में फंसाकर उसका शारीरिक और मानसिक शोषण किया है, उसे आत्महत्या करने पर मजबूर किया है, आरोपी को कठोर सजा मिलनी चाहिए। उधर, पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मानसिक रूप से अवसाद में आई महिला ने 13 अगस्त को मुवानी के पास रामगंगा में कूद मार दी थी। महिला के मायके वालों ने 14 अगस्त को थल थाने में एक युवक पर बेटी का शारीरिक और मानसिक शोषण करने का आरोप लगाया था। महिला का पांच दिन बाद भी कोई पता नहीं लगा है।
महिला की तलाश के लिए पुलिस सर्च अभियान चला रही है। मामले की जांच कर रहे उप निरीक्षक भगवान गोस्वामी ने बताया कि आरोपी राजू राम के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। इधर, महिला के घर से एक और सुसाइड नोट मिला है, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।