{"_id":"5bdf294bbdec22693b023f30","slug":"111541351755-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट पर दो पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट पर दो पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
Updated Sun, 04 Nov 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। वाल्मीकि समाज की पंचायत में आमंत्रित करने गए युवक के साथ एक व्यक्ति ने मारपीट कर दी। मामले में मारपीट के आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर समाज के कुछ लोगों ने कोतवाली का घेराव किया। दूसरे पक्ष की ओर से भी कोतवाली में तहरीर दी गई। पुलिस में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महादेव धारा के निकट रहने वाले उपदेश कुमार ने कहा है कि उसका पुत्र अभिषेक समाज की पंचायत में बुलाने के लिए जीआईसी कॉलोनी गया था। इसी दौरान विनोद कुमार ने अपने भांजे के साथ मिलकर उसके पुत्र के साथ मारपीट कर ली।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया। उधर, विनोद कुमार की ओर से सौंपी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने उपदेश कुमार के नाबालिग पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। एसआई पंकज जोशी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।