फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   प्राथमिक स्कूल बलतिर के ताले टूटे

प्राथमिक स्कूल बलतिर के ताले टूटे

Thu, 03 May 2018 10:53 PM IST
Updated Thu, 03 May 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
प्राथमिक स्कूल बलतिर के ताले टूटे
थल (पिथौरागढ़)। प्राथमिक स्कूल बलतिर के ताले दूसरी बार टूट गए हैं। चोरों ने स्कूल भवन से दो पंखे चुरा लिए। चोरों ने स्कूल कार्यालय का सारा सामान अस्त-व्यस्त कर दिया। हालांकि चोर स्कूल के दूसरे कमरों का ताला नहीं तोड़ पाए। प्रधानाचार्य ने पुलिस से चोरों का पता लगाने की मांग की है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह छात्र और शिक्षक स्कूल पहुंचे तो मुख्य द्वार के ताले टूटे मिले। अंदर कार्यालय का ताला भी टूटा था। चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर पूरी तरह खंगाल लिया था। साथ ही स्कूल से दो पंखे गायब थे। प्रधानाचार्य गंगा चुफाल की सूचना पर थल थाने के एसआई भगवान गोस्वामी ने दलबल के साथ मौका मुआयना किया।
विज्ञापन


एसआई ने बताया कि चोर मुख्य चैनल गेट का ताला तोड़कर भीतर घुसे थे। उन्होंने जल्दबाजी में पूरा कार्यालय खंगाला था। कोई कीमती सामान न मिलने पर पंखे खोलकर ले गए। पुुलिस ने बताया कि चोरों का सुराग लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन साल पहले भी हो चुकी है चोरी
इस स्कूल में तीन साल पहले भी चोरी की घटना प्रकाश में आ चुकी है। तब चोर स्कूल के ताले तोड़ रसोई गैस सिलिंडर, चूल्हा और राशन तक ले गए थे। पुलिस को घटना की तहरीर दी गई थी, लेकिन न तो मुकदमा दर्ज हुआ और न ही चोरों का पता चला। पुलिस अब तक चोरी की घटना का खुलासा नहीं कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed