फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   गाजियाबाद से भागकर मुनस्यारी पहुंचे नाबालिग भाई-बहन

गाजियाबाद से भागकर मुनस्यारी पहुंचे नाबालिग भाई-बहन

Mon, 21 Aug 2017 11:12 PM IST
Updated Mon, 21 Aug 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
गाजियाबाद से भागकर मुनस्यारी पहुंचे नाबालिग भाई-बहन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। नाबालिग भाई-बहन गाजियाबाद से बस में सवार होकर मुनस्यारी पहुंच गए। होटल प्रबंधन से पुलिस को मिली सूचना के आधार पर पहुंचे परिजन इन बच्चों को घर ले गए।
विज्ञापन

गाजियाबाद यूपी के सेक्टर छह वैशाली कॉलोनी निवासी चिन्मय रॉय का 14 वर्षीय बेटा अनिकेत रॉय और 12 वर्षीय बेटी टीना रॉय 19 अगस्त को ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकले थे। यह दोनों ट्यूशन जाने के बजाए सीधे मुनस्यारी आने वाली बस पर बैठ गए। यहां पहुंचकर रविवार शाम इन बच्चों ने होटल बलराज इन में कमरा लेने का प्रयास किया। जब होटल मैनेजर रमेश राम ने इन बच्चों से परिचय पत्र दिखाने को कहा तो वह कुछ भी नहीं दिखा पाए। शक होने पर होटल मैनेजर ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। थाना प्रभारी रोहतास सागर इन बच्चों को थाने ले आए और बच्चों के पिता का फोन नंबर पता कर उनको सूचना दी। पता चला कि उनके पिता ने बच्चों के लापता होने की रिपोर्ट गाजियाबाद के इंदिरानगर थाने में दर्ज कराई थी। बताया कि चिन्मय रॉय दो माह पूर्व अपने परिवार सहित मुनस्यारी घूमने आए थे। बच्चों की तलाश में उनकी मां श्रेया रॉय, कुछ रिश्तेदार और इंदिरापुरम थाने के उपनिरीक्षक विक्रम सिंह यहां पहुंचे थे। चिन्मय ने होटल मैनेजर, थाना प्रभारी का आभार जताया। वह अपने बच्चों को लेकर गाजियाबाद लौट गए हैं। चिन्मय ने इस मामले में ज्यादा कुछ बताने से इंकार कर दिया। कहा कि ईश्वर की कृपा से दोनों बच्चे सुरक्षित मिल गए हैं। बच्चों को सुरक्षित पाकर वह बहुत खुश हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed