फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   धारचूला के जम्कू गांव में फूड प्वाइजनिंग से दो की मौत

धारचूला के जम्कू गांव में फूड प्वाइजनिंग से दो की मौत

Thu, 17 Aug 2017 11:05 PM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
धारचूला के जम्कू गांव में फूड प्वाइजनिंग से दो की मौत
धारचूला (पिथौरागढ़)। तहसील मुख्यालय से 26 किलोमीटर दूर जम्कू गांव में बृहस्पतिवार को घी त्यार के लिए बनाए पकवान खाने से हुई फूड प्वाइजनिंग में दो लोगों की मौत हो गई। एक महिला गंभीर रूप से बीमार है। उसे यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन


बताया गया कि जम्कू गांव में बृहस्पतिवार सुबह दौलत राम के घर पर त्योहार के उपलक्ष्य में कुछ पकवान बनाए गए थे। इन पकवानों को खाने के बाद खुद दौलत राम (52) पुत्र गंगा राम, कल्याण राम (45) पुत्र पद्म राम और पार्वती देवी (40) पत्नी चंद्र राम गंभीर रूप से बीमार हो गए। उनको गांव के लोग जम्कू से तवाघाट तक पीठ पर रखकर लाए। बृहस्पतिवार शाम छह बजे अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


अस्पताल पहुंचने से पहले दौलत राम और कल्याण राम की मौत हो गई। पार्वती देवी गंभीर रूप से बीमार है। डा. एमएस जायसवाल ने बताया कि पार्वती को उल्टियां कराई गई हैं, लेकिन उनकी हालत गंभीर है। बताया गया कि इन तीनों लोगों के मकान जम्कू गांव में एक साथ हैं, लेकिन यह पता नहीं चल पाया है कि इन तीनों ने ही कौन सी चीज खा दी, जो इनके लिए जानलेवा बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed