{"_id":"68a0c1a746a7fcf4c207e2cf","slug":"crime-news-in-district-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-131413-2025-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बुरी नजर से बचाने का टोटका बेचकर घर कर देता था खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बुरी नजर से बचाने का टोटका बेचकर घर कर देता था खाली
Sat, 16 Aug 2025 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 16 Aug 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। घरों में चोरी करने वाला शातिर चोर पुलिस की गिरफ्त में आया है। आरोपी बचने के लिए छाता लगाकर घराें में घुसता था ताकि सीसीटीवी में उसका चेहरा न आ सके। शातिर नींबू और मिर्च बेचने के बहाने चोरी के लिए घरों को तलाशता था। कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार बीती चार अगस्त को न्यू बजेटी निवासी लाल सिंह बोनाल ने कोतवाली में तहरीर सौंपी थी। इसमें कहा गया था कि वह परिवार सहित इलाज के लिए दिल्ली गया था। इसी बीच उसके घर का ताला तोड़कर भीतर रखे 60,000 रुपये चोरी कर लिए गए। पुलिस ने जांच शुरू की तो सीसीटीवी फुटेज में छाता लगाए एक संदिग्ध नजर आया। बीती 15 अगस्त की देर रात करीब 1:30 बजे पपदेव तिराहे के पास चोर छाता लगाकर एक घर में चोरी करने की फिराक में था जिसे पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसकी पहचान क्रिश थारू (19) निवासी नटखेरा, तेलीबाग, लखनऊ (यूपी) के रूप में हुई है।
एसपी रेखा यादव ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने बीती 25 मार्च को न्यू टकाना में एक घर से आभूषण और नकदी चुराई थी। उसके कब्जे से 22,100 की नकदी, चांदी के चार सिक्के, लोहे का पाइप, पेचकस और छेनी बरामद हुई है। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। एसपी ने बताया कि चोर को पकड़ने वाली टीम को 25,000 नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
टोटके के सहारे करता था घरों की रेकी
पूछताछ में क्रिश थारू ने बताया कि वह नींबू और मिर्च बेचने के बहाने नगर की गलियों में घूमकर चोरी के लिए घरों की तलाश करता था। सीसीटीवी से बचने के लिए छाता लगाकर ही वारदात को अंजाम देता था। आवास में घुसने या भागने के दौरान आवाज न हो इसलिए नंगे पैर ही घरों में घुसता था। ताला तोड़ने के लिए लोहे का पाइप, पेचकस का इस्तेमाल करता था ताकि कम से कम आवाज हो। घरों से जेवर चुराकर उसे बाहरी राज्यों में बेचकर वापस पिथौरागढ़ आ जाता था।