फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Crime in Construction

सरिये के चार टुकड़े लगाकर बनाया जा रहा है भूकंप रोधी सरकारी भवन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
Crime in Construction
सैणराथी में निर्माणाधीन एएनएम सेंटर। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़/नाचनी। जोन फाइव के साथ भूस्खलन की दृष्टि से खतरनाक जोन में आने वाले सीमांत मुनस्यारी में सरकारी भवनों में भूकंपरोधी तकनीक का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

सिस्टम की उदासीनता का आलम यह है कि सरकारी भवन के लिंटर के चारों कोनों में केवल दिखाने के लिए सरिये के चार टुकड़े लगा दिए गए हैं। यह स्थिति तब है जब सरकार आपदा के खतरों को देखते हुए एक ओर भूकंप रोधी तकनीक से भवनों का निर्माण करने पर जोर दे रही है।
विज्ञापन

मुनस्यारी विकासखंड के सैंणराथी ग्राम पंचायत में एएनएम सेंटर का भवन बनाया जा रहा है। निर्माण कार्यों में भूकंपरोधी तकनीक का इस्तेमाल जरूरी है। इसके लिए आरसीसी के कॉलम-बीम डालने होते हैं लेकिन यहां सीमेंट के ब्लॉकों से चिनाई करने के बाद आरसीसी का बीम डाला गया है और दिखाने के लिए चारों कोनों में तीन फीट के सरिये के टुकड़े गाड़ दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक ओर सरकार आपदा न्यूनीकरण के लिए प्रशिक्षण, उपकरण से लेकर मॉक ड्रिल पर करोड़ों रुपये तक खर्च किए जा रहे हैं। दूसरी ओर भवन निर्माण में इस तरह की लापरवाही अक्षम्य है। वहीं सरकारी भवन में खुलेआम घटिया गुणवत्ता का काम होने से क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों में नाराजगी है।
निर्माण कार्यों की जांच की मांग
ग्राम पंचायत किमखेत की प्रधान गायत्री देवी, बेडूमहर की प्रधान इंदिरा देवी, सैणराथी की प्रधान चंपा और क्षेत्र पंचायत सदस्य पुष्पा देवी ने तहसील प्रशासन से निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच की मांग की है।
पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि सैणराथी गांव में सड़क की नाली में भी गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। उन्होंने सड़क में होने वाले नाली निर्माण सहित अन्य कार्यों की जांच की मांग भी की है। मुनस्यारी के जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया का कहना है कि निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार चरम पर है। विभागीय निगरानी न होने से निर्माण कार्यों को ठेकेदार मनमाने तरीके से करते हैं।

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता जरूरी है। एएनएम केंद्र में यदि गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है तो यह गंभीर विषय है। निर्माण कार्य की जांच कराई जाएगी। किसी तरह की कमियां पाए जाने पर निर्माण को ध्वस्त कराया जाएगा।
- अभय प्रताप सिंह, एसडीएम मुनस्यारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed