फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Cricket in Ganai Gangoli

लाखतोली ने डकवर्थ लुइस नियम से जीता क्रिकेट का फाइनल मैच

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Cricket in Ganai Gangoli
गणाईगंगोली के लाखतोली में क्रिकेट फाइनल के विजेता खिलाड़ी ट्राफी के साथ। - फोटो : PITHORAGARH
गणाई गंगोली (पिथौरागढ़)। लाखतोली खेल मैदान में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता लाखतोली ने जीत ली है। प्रतियोगिता के फाइनल में लाखतोली ने ग्वाड़ी को डकवर्थ लुइस नियम के आधार पर 63 रन से हराया।
विज्ञापन

इस मैच में टॉस जीतकर पहले खेलते हुए लाखतोली की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में विक्की के 72 और संदीप के 53 रन की मदद से पांच विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ग्वाड़ी की टीम 7.3 ओवर में सात विकेट पर 75 रन बना चुकी थी। तभी अचानक बारिश शुरू हो गई। इस पर अंपायरों खेल को रुकवा दिया।
विज्ञापन

अंपायर बारिश बंद होने का इंतजार करते रहे, लेकिन बारिश बंद नहीं हुई। इसके बाद अंपायरों, खेल कमेटी और दोनों टीम के कप्तानों ने डकवर्थ लुइस नियम के आधार पर मैच का नतीजा निकालने का निर्णय लिया। इसमें लाखतोली की टीम 63 रन से विजय घोषित की गई। लाखतोली के विक्की को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि अभिनेष बनकोटी और विशिष्ट अतिथि प्रधान लाखतोली पूजा जोशी ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। खेल कमेटी अध्यक्ष संदीप भट्ट ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर महेश जोशी, विक्की, रमेश जोशी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed