फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Cricket Club defeats DDHat

क्रिकेट क्लब ने डीडीहाट को हराया

Tue, 19 Mar 2019 11:25 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़। Published by: kamlesh kamlesh Updated Tue, 19 Mar 2019 11:25 PM IST
विज्ञापन
Cricket Club defeats DDHat
मुख्य अतिथि के साथ दोनों टीमों के खिलाड़ी। - फोटो : पिथौरागढ़
 पिथौरागढ़ क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित जिला क्रिकेट लीग के एक रोमांचक मुकाबले में सांई क्रिकेट क्लब ने जेएमएस क्लब डीडीहाट को एक विकेट से हराकर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया है। मुख्य अतिथि उत्तराखंड महिला अंडर 23 क्रिकेट टीम की उप कप्तान पूजा धामी थीं। पिथौरागढ़ क्रिकेट एसोसिएशन ने क्रिकेटर धामी को सम्मानित किया।
विज्ञापन



टॉस जीत कर सांई ने क्षेत्र रक्षण करने का फैसला लिया। डीडीहाट की टीम ने 133 रन बनाए। सुशील ने 28, रोहित ने 18, पंकज ने 17 रन बनाए। सांई के हिमांग, आकाश ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में खेलने आई सांई की टीम ने नौ विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। सांई के प्रदीप ने 47, आकाश ने 15 रन बनाए।
विज्ञापन


डीडीहाट के चंदन मेहता ने 5, रोहन ने तीन विकेट लिए। अंपायर रोहित सामंत, अनिल खनका थे।

इसे पहले प्रदेश महिला क्रिकेट टीम (अंडर 23) की उप कप्तान पूजा धामी ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। धामी को एसोसिएशन की ओर से सम्मानित किया गया। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। क्रिकेटर धामी ने जिला क्रिकेट लीग को लाभ दायक बताते हुए कहा कि इससे प्रदेश की टीम का हिस्सा बनने का मौका मिलेगा। पिथौरागढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव उमेश जोशी ने मुख्य अतिथि का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed