फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Cracked rock in Garbadhar again blocked the way for Adi Kailash Yatra

Pithoragarh News: गर्बाधार में फिर दरकी चट्टान ने रोकी आदि कैलाश यात्रा की राह

Sun, 21 May 2023 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 21 May 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
Cracked rock in Garbadhar again blocked the way for Adi Kailash Yatra
डीडीहाट टीआरसी पहुंचे पांचवे दल के यात्री। संवाद
धारचूला/पिथौरागढ़। चीन सीमा को जोड़ने वाली तवाघाट-लिपुलेख सड़क गर्बाधार में चट्टान दरकने से फिर से बाधित हो गई है। इससे धारचूला और बूंदी में सौ से अधिक यात्री फंस गए हैं। कार्यदायी संस्था गर्ग एंड गर्ग कंपनी के कार्मिक सड़क से बोल्डर और मलबा हटाने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

धारचूला से करीब 40 किमी ऊपर गर्बाधार के पास बीआरओ की ओर से सड़क चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। शनिवार की रात गर्बाधार की चट्टान फिर से दरक गई। इससे भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा सड़क पर गिर गया। सड़क बंद होने से केएमवीएन की ओर से संचालित आदि कैलाश यात्रा के छठे दल के दो यात्रियों के साथ ही 50 से अधिक निजी टूर ऑपरेटर के यात्रियों को धारचूला में ही रुकना पड़ा।
विज्ञापन

इसके अलावा आदि कैलाश, ओम पर्वत के दर्शन कर लौट रहे करीब 50 यात्रियों को गर्बाधार से वापस बूंदी जाना पड़ा। कार्यदायी संस्था के कार्मिक रविवार को सड़क खोलने में जुटे रहे। सड़क के सोमवार दोपहर तक खुलने की संभावना जताई जा रही है। केएमवीएन के यात्राधिकारी धन सिंह बिष्ट ने बताया कि पांचवें दल के 19 यात्री रात्रि विश्राम के लिए धारचूला से चौकोड़ी रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
डीडीहाट में किया यात्रियों का स्वागत
पिथौरागढ़। आदि कैलाश यात्रा के पांचवें दल के यात्रियों का वापसी में पर्यटक आवास गृह डीडीहाट में प्रबंधक दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में स्वागत किया गया। यात्रियों ने निगम की व्यवस्थाओं की सराहना की। बताया कि आदि कैलाश, ओम पर्वत के दर्शन हुए। साथ ही कालापानी में पौध रोपण भी किया। यात्री लखनऊ से रमेश अग्रवाल, कर्नाटक से मंजू बाला, ललिता, शिवानंद खुल्बे आदि कैलाश के दर्शन से गदगद नजर आए। स्वागत करने वालों में बलवंत सिंह, उमा दिगारी, शेर सिंह, हर सिंह, संदीप, ललित, बलवंत, गजेंद्र शामिल रहे। संवाद

बाक्स
सातवें दल के 34 यात्री आज पहुंचेंगे पिथौरागढ़
पिथौरागढ़। केएमवीएन की ओर से संचालित आदि कैलाश यात्रा के 34 यात्री सोमवार की शाम पिथौरागढ़ पहुंचेंगे। निगम के नैनीताल के प्रबंधक ललित मोहन तिवारी ने बताया कि दल में 14 पुरुष और 20 महिलाएं शामिल हैं। इसमें सर्वाधिक 14 यात्री केरल के हैं। बंगाल से नौ, महाराष्ट्र, तमिलनाडु से चार-चार, जम्मू से एक और बिहार से दो यात्री शामिल हैं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed