फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Cowshed leopard entered, including three amputated homeowner

गौशाला में घुसा तेंदुआ, गृहस्वामी समेत तीन को जख्मी किया

Thu, 16 Jun 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोलीहाट
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोलीहाट Updated Thu, 16 Jun 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
Cowshed leopard entered, including three amputated homeowner
पिंजरे में कैद तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला

तहसील के सरयू घाटी से सटे सलाण गांव में बुधवार की मध्य रात्रि तेंदुए ने गौशाला में घुसकर कई जानवरों को घायल कर दिया। बीचबचाव को आए गृहस्वामी समेत तीन लोगों को भी जख्मी कर दिया। भगाने के बाद भी जब तेंदुआ गौशाला से नहीं भागा तो लोगों ने उसे गौशाला में बंद कर दिया। गौशाला में बंद तेंदुए के कारण सलाम गांव में दिनभर गहमागहमी रही। कई घंटे की मशक्कत के बाद वन विभाग ने तेंदुए को बेहोश कर पिंजरे में डाला।

विज्ञापन


तहसील मुख्यालय से 20 किमी की दूरी पर बसे सलाण गांव में बुधवार रात्रि करीब 12 बजे उमेद सिंह (66) पुत्र चतुर सिंह की गौशाला में जानवर शोर मचाने लगे। गृहस्वामी उमेद सिंह ने गौशाला का दरवाजा खोला तो भीतर मौजूद तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। उमेद सिंह की पत्नी नरुली देवी (61), पौत्री बबीता (12) भी मदद के लिए पहुंचे तो तेंदुए ने इन पर भी हमला कर दिया। उमेद सिंह के पैर, दोनों हाथ और कंधे में, नरुली देवी के हाथ, सिर में तेंदुए ने जख्म कर दिए। बबीता को केवल नाखूनों के खरोंच आए हैं। मौका देखकर बैल, भैंस, गाय गौशाला से बाहर निकल गए, जबकि एक बछड़ा और पांच बकरी तेंदुए के साथ गौशाला में बंद रह गए।
विज्ञापन


सुबह चार बजे गांव के लोगों ने उमेद सिंह और नरुली देवी को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डा.सिद्धार्थ पाटनी ने दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई है। ग्राम प्रहरी जीवन सिंह ने वन विभाग को सूचना दी। रेंजर प्रदीप कांडपाल, एसडीओ मुरली मनोहर भट्ट के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अल्मोड़ा से ट्रेंकुलाइजर गन मंगाई गई। अल्मोड़ा से वन क्षेत्राधिकारी केवलानंद पांडे के नेतृत्व में आई टीम ने अपरान्ह 3.35 बजे ट्रेंकुलाइजर गन से तेंदुए को बेहोश किया। इसके बाद तेंदुए को गंगोलीहाट लाया गया है। तेंदुए की उम्र डेढ़ साल बताई जा रही है। गौशाला में तेंदुए के साथ बंद जानवरों को तेंदुए ने घायल कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैल की स्वामिभक्ति से बची गृहस्वामी की जान
गृहस्वामी उमेद सिंह पर गौशाला में जब तेंदुआ हमला कर रहा था, तो पालतू बैल हर बार तेंदुए के हमले को नाकाम करने के लिए आगे आ जाता। उमेद सिंह बताते हैं कि बैल ने कई बार खुद जख्मी होकर उन्हें तेंदुए के हमले से बचाया। पूरे गांव में लोग उमेद सिंह के बैल की स्वामिभक्ति की चर्चा करते दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed