फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Covid Vaccination in ST Vanraji Village

कोरोना टीकाकरण करने से डर रहे है वनराजि परिवार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
Covid Vaccination in ST Vanraji Village
मदनपुरी में स्वास्थकर्मी वनराजि मदन सिंह को कोरोना टीकाकरण - फोटो : PITHORAGARH
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। कोरोना टीकाकरण के लिए लोग पूरे देश में लगातार जागरूक हो रहे हैं लेकिन पिथौरागढ़ जिले में रहने वाली आदिम जनजाति वनराजियों के 202 परिवारों के अधिकतर लोग घने जंगल या अन्य दुर्गम जगह चले जा रहे हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग के सामने मुश्किलें आ रहीं हैं। जिले में कुल 129 वनराजियों का ही टीकाकरण हुआ है।
विज्ञापन

डीडीहाट, धारचूला और कनालीछीना विकासखंड के नौ गांवों में वनराजि के 202 परिवार रहते हैं। इनकी आबादी करीब 702 है। इनमें से 573 लोगों का टीकाकरण किया जाना है लेकिन कोरोना टीकाकरण और जांच के नाम से ही वनराजि लोग घने जंगल या अन्य दुर्गम स्थान पर चले जा रहे हैं।
विज्ञापन

वनराजि के स्वास्थ्य और अन्य विषयों पर कार्य करने वाली अर्पण संस्था की सदस्या खीमा जेठी ने बताया कि वनराजि परिवारों के टीकाकरण के लिए उनके गांव में ही टीकाकरण केंद्र बनाकर पंजीकरण कराना होगा। इसके लिए जो लोग वनराजि के परिवार की हमेशा मदद करते रहे हैं, उन लोगों की मदद भी ली जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहुत कम लोगों का हुआ टीकाकरण
डीहीहाट (पिथौरागढ़)। डीडीहाट तहसील के वनराजि गांव मदनपुरी, कूटा चौरानी में कुल 54 परिवारों में से छह वनराजि लोगों ने ही टीकाकरण कराया है।
धारचूला तहसील के किमखोला, भक्तरवा, चिफलतरा, गांणा गांव में कुल 96 परिवार में से 18 से 44 आयु वर्ग के 71, 45 से अधिक आयु वर्ग के 45 वनराजि लोगों का टीकाकरण हुआ है। कनालीछीना विकासखंड के कंतोली, औलतड़ी, कुलेख तोक के 51 परिवारों में से मात्र सात लोगों का ही टीकाकरण हो पाया है।
कोरोना की पीक लहर में दो वनराजि लोगों की मौत
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। कोरोना की पीक लहर के दौरान दो वनराजि लोगों की किमखोला में मौत हो गई थी लेकिन प्रशासन उनकी मौत का कारण कोरोना मानने से इंकार करता रहा है।
मौत से पहले 52 वर्षीय फूना देवी और 33 साल के चंदर सिंह में कोरोना के सारे लक्षण थे। मृतकों की मौत के बाद कोरोना जांच नहीं की गई। हालांकि दो मौतों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने किमखोला में शिविर लगाकर कोरोना जांच के लिए वनराजियों के सैंपल लिए थे। इनमें कुछ वनराजि संक्रमित मिले थे।
सरकार हमारी सुरक्षा के लिए टीकाकरण कर रही हैं। इसलिए सभी लोगों को टीकाकरण करवाना चाहिए। कोरोना से बचाव बेहद जरूरी है। इसमें सभी को सरकार, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करना चाहिए। टीकाकरण कराने के बाद किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आई। सभी वनराजियों को टीकाकरण कराना चाहिए।
- भवान सिंह, वनराजि
टीकाकरण कराने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण कई लोग टीकाकरण के लिए तहसील तक नहीं जा पा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग को प्रत्येक गांव में जाकर टीकाकरण करना चाहिए। वनराजियों को समझाकर जागरूक करने के लिए मैं भी कनालीछीना और डीडीहाट क्षेत्र के गांवों में जाऊंगा।

- गगन सिंह रजवार, पूर्व विधायक धारचूला
वनराजियों का शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने के प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन अधिकतर वनराजि लोग स्वास्थ्य टीम को देखकर जंगलों में भाग रहे हैं। इससे इनका टीका करने में दिक्कतें आ रहीं हैं। अब वनराजियों के लिए काम करने वाले सामाजिक संगठनों के लोगों को साथ लेकर इनके टीकाकरण के प्रयास किए जाएंगे।
- डॉ. एचसी पंत, सीएमओ, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed