फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Covid in Pithauraagrh

तड़ीगांव और पुलिस लाइन को बनाया माइक्रो कंटेनमेंट जोन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Covid in Pithauraagrh
पिथौरागढ़ के खतीगांव में संक्रमितों के बारे में जानकारी लेते सीएमओ और अन्य। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय में दो क्षेत्रों को स्वास्थ्य विभाग ने माइक्रो कंटेनमेंट जोन (एमसीजेड) बनाया है। एक कंटेनमेंट जोन में लगातार कोरोना संक्रमित मिल रहे थे। जबकि दूसरे में बुखार, सर्दी, जुकाम के मरीज लगातार आने के बाद यहां के लोगों की फार्मासिस्ट के कहने पर जांच कराई गई। इसके बाद यहां पर भी संक्रमित मिले।
विज्ञापन

शनिवार को नगर से सटे पुलिस क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने एमसीजेड बना दिया। सीएमओ डॉ. एचएस ह्यांकी ने बताया कि पुलिस लाइन में लगातार कोरोना संक्रमित मिल रहे थे। इसके बाद एहतियात के तौर पर क्षेत्र को एमसीजेड बनाया गया है। सीएमओ ने खतीगांव का दौरा किया। शुक्रवार को आई आरटीपीसीआर जांच में 26 लोग कोरोना संक्रमित मिले थे। इसके बाद क्षेत्र के एमसीजेड बनाया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र में लगातार लोग बुखार और सर्दी, जुकाम से पीड़ित मिल रहे थे। क्षेत्र के फार्मासिस्ट एहतियात के तौर पर लोगों की कोरोना जांच कराने की मांग की। बृहस्पतिवार को क्षेत्र के लोगों के सैंपल लिए गए। इसके बाद यहां पर लोग कोरोना संक्रमित मिले। सभी संक्रमितों को कोरोना किट दी गई। उनसे कोरोना नियमों का पालन करने की अपील की गई। इस दौरान डॉ. ललित भट्ट, फार्मासिस्ट विनोद मखौलिया, प्रतिरक्षण सहायक मोहित पंत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed