{"_id":"6071f82c8ebc3ed38166d621","slug":"covid-care-center-in-pithauragarh-pithoragarh-news-hld421243193","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने लिया कोविड केयर सेंटर में व्यवस्थाओं का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने लिया कोविड केयर सेंटर में व्यवस्थाओं का जायजा
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण करते डीएम आनंद स्वरूप।
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। डीएम आनंद स्वरूप ने शनिवार को जिले में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर कोविड केयर सेंटर (थ्रीसी) में चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं। बेस चिकित्सालय में कराए जा रहे विभिन्न निर्माण कार्यों आदि का भी स्थलीय निरीक्षण किया गया।
डीएम आनंद स्वरूप ने जिला बेस चिकित्सालय में स्थापित थ्रीसी में ऑक्सीजन सिलिंडर समेत सभी जरूरी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
डीएम ने कोविड मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी होने पर उन्हें यहां रखे जाने पर सभी तैयारियां पूर्ण रखने के साथ ही चिकित्सा स्टाफ की तैनाती के निर्देश भी पीएमएस केसी भट्ट को दिया।
विज्ञापन
डीएम ने बेस चिकित्सालय में किए जा रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण कर कार्यदायी संस्था ब्रिडकुल को तत्काल कार्य करने के निर्देश दिए। इस दौरान एडीएम आरडी पालीवाल, एसीएमओ डॉ. हेमंत मर्तोलिया मौजूद रहे।
जिले में मिले छह कोरोना संक्रमित
पिथौरागढ़। जिले में शनिवार को छह लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि सात लोग स्वस्थ भी हुए। सीएमओ डॉ. एचसी पंत ने बताया कि शनिवार को छह लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें दो आरटीपीसीआर और चार एंटीजन में पॉजिटिव आए हैं।
वहीं सात लोगों स्वस्थ भी हुए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में सक्रिय मामले 67 पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया कि सभी संक्रमितों पर स्वास्थ्य विभाग की नजर है। जिले में 49 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।
एंटीजन जांच में व्यापारी कोरोना पॉजिटिव मिला
धारचूला (पिथौरागढ़)। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय झूलापुल पर स्वास्थ्य विभाग की एंटीजन जांच में क्षेत्र का एक व्यापारी कोरोना पॉजिटिव मिला है। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
तकनीशियन विवेक सिंह गुंज्याल ने बताया कि भारत-नेपाल झूलापुल पर 20 लोगों का कोरोना एंटीजन टेस्ट किया गया था। इसमें एक युवक पॉजिटिव पाया गया है। उसके पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने आरटीपीसीआर सैंपल भी लिए हैं।
जिले में 392 लोगों के लिए कोरोना सैंपल
पिथौरागढ़। जिले में 392 लोगों की चार स्थानों में कोरोना जांच हुई। स्वास्थ्य विभाग की टीम जिले में बाहर से आने वाले लोगों की लगातार कोरोना जांच कर रही है।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक एंचोली में 61, पनार में 45, महिला अस्पताल में 89, सीपीसी में 25, डीडीहाट में 44, धारचूला में 128 एमएच एक में लोगों की कोरोना जांच के सैंपल लिए गए।